देश पर संकट के साए में भी किसानों का भरोसा कायम, सरकार ने कहा – खाद्य सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित है | India-Pakistan Tension के बीच Ministry का बड़ा बयान
पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और सीमाओं पर हमलों के बीच देश में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। जम्मू,पंजाब और हरियाणा के सिरसा जिले में हुए ड्रोन हमलों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई है, इसी के चलते लोगों ने राशन और सब्जियों को स्टॉक करना शुरू कर दिया है। लेकिन इन हालातों में एक राहत की खबर सामने आई है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने साफ किया है कि देश की खाद्य सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
भारत सरकार ने बताया कि हमारे पास धान, गेहूं, दालें, फल और सब्ज़ियों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। किसान लगातार उत्पादन कर रहे हैं और हर सेक्टर – चाहे वो अनाज हो या बागवानी – लक्ष्य से ज्यादा उत्पादन हो रहा है। फसलों की खरीद भी देशभर में सुचारु रूप से जारी है।
मौजूदा हालात में सरकार हर खेत तक जरूरी जानकारी, संसाधन और समर्थन पहुँचाने में जुटी हुई है। किसानों को लगातार अपडेट्स दिए जा रहे हैं और प्रशासन, वैज्ञानिक व तकनीकी विभाग मिलकर समन्वय में काम कर रहे हैं।
इस बीच India-Pakistan tensions के बीच ड्रोन हमलों और सीमाई हमले बढ़ गए हैं। बावजूद इसके, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया है कि भारत पूरी तरह से तैयार है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी और देश को खाद्य आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान 🙏
जय हिंद! 🇮🇳#StayInformed #NationFirst #JaiHind pic.twitter.com/MhSODaB249
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) May 9, 2025
सरकार का यह संदेश साफ है –
“आगे बढ़ें, भरोसे के साथ। सही जानकारी ही हमारी ताकत है।”
Read This Too-आतंकी हमलों में घायल नागरिकों का पूरा इलाज करवाएगी पंजाब सरकार-देखें सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान
इस बयान के बाद लोगों में राहत का माहौल है, और एक बार फिर साबित हो गया कि संकट के समय में देश का किसान और सरकार दोनों मजबूती से खड़े हैं।