सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट का रेट ₹1,00,660.00 तक पहुंचा
नई दिल्ली – देशभर में एक बार फिर सोने की कीमतों ने नया मुकाम छू लिया है। 7 मई 2025 को 24 कैरेट सोना ₹600 की तेजी के साथ ₹1,00,660.00 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹93,300 प्रति 10 ग्राम हो चुका है। इससे पहले की तुलना में ये रेट काफी ज्यादा हैं और बाजार में हलचल मचा चुके हैं।अगर बात करें मेट्रो शहरों की, तो दिल्ली और चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,150 प्रति 10 ग्राम है। और मुंबई हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,03,660.00 तक पहुंच गयी है। बेंगलुरु में भी 24K Gold का रेट ₹102000 देखा जा रहा है।
Read This Too-भारत की सड़कों पर नई उम्मीद: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक फ्री इलाज!
त्योहारों के सीजन से पहले Gold rate में आई यह उछाल आम लोगों की जेब पर असर डाल रही है। निवेशकों के लिए यह एक मौका भी हो सकता है, क्योंकि जानकारों के अनुसार कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।बढ़ती कीमतों की वजह से अब सोना धीरे-धीरे आम लोगों की पहुंच से खिसकता जा रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने की कीमत 1.10 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्द फैसला करें, क्योंकि सोना अब और महंगा हो सकता है।