नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म करने वाला है। CBSE Board Results 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस वर्ष, बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 7 मई 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे।
सीबीएसई के छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.digilocker.gov.in पर देख सकेंगे।
CBSE की इस बार लगभग 44 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। सीबीएसई परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच देशभर के 7842 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। सीबीएसई की तरफ से मूल्यांकन का सारा कार्य अब पूर्ण हो चुका है और सीबीएसई के स्कूल प्रशासन द्वारा इंटरनल और प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोड किए जा रहे हैं।
CBSE Results 2025 Date & Time:
Event | Date/Time |
---|---|
Class 10th Result Date | May 2025 |
Class 12th Result Date | May 2025 |
Websites | cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, results.digilocker.gov.in |
CBSE Board 10th 12th Result 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। बीते वर्ष, CBSE ने 13 मई 2024 को परिणाम घोषित किया था। इस बार छात्रों को समय से पहले अपना सीबीएसई की मार्कशीट डाउनलोड करने का मौका मिलेगा।
CBSE Results 2025 को कहां से करें चेक?
छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम (CBSE Board 10th 12th Result 2025) डाउनलोड कर सकते हैं:
cbse.gov.in |
results.cbse.nic.in |
cbseresults.nic.in |
results.digilocker.gov.in |
Secondary School Examination (Class X) Results 2025 और Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2025 के लिंक इन पोर्टल्स पर एक्टिव किए जाएंगे।
कैसे करें CBSE Board Results 2025 ऑनलाइन चेक:
- सबसे पहले cbse.gov.in या results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर Results सेक्शन पर जाएं।
- CBSE Board Results 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा (10वीं/12वीं) के अनुसार विकल्प चुनें।
- Roll Number, School Number, Admit Card ID और Date of Birth दर्ज करें।
- Security Pin डालकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
CBSE के महत्वपूर्ण निर्देश:
- CBSE के सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे Admit Card पहले से तैयार रखें, ताकि details भरने में कोई गलती न हो।
- Digilocker प्लेटफॉर्म से भी आसानी से CBSE Board 10th 12th 2025 की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
गौरतलब है कि इस बार CBSE Board ने परीक्षा प्रक्रिया और मूल्यांकन कार्य में अधिक पारदर्शिता और तेजी लाई है। इससे उम्मीद की जा रही है कि छात्रों को बिना किसी देरी के परिणाम मिलेंगे। अंत में, छात्रों से आग्रह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही परिणाम चेक करें और किसी भी अफवाह या फर्जी खबर से बचें।