आज कितना महंगा हुआ Gold? 24 कैरेट ₹93,860, 22 कैरेट ₹85,980 – अब खरीदना समझदारी या घाटा?
New Delhi – अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं या निवेश का मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में आज सोने के दाम में हलचल देखी गई है और ताज़ा रेट्स के मुताबिक गोल्ड की कीमतें एक बार फिर ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं।
आज यानी 15 मई 2025 को भारत में 24 कैरेट सोने का रेट ₹93,860 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट ₹85,980 प्रति 10 ग्राम है। ये दरें पूरे भारत में मान्य हैं और इन्हें आज ही अपडेट किया गया है।
देश के बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में गोल्ड रेट्स लगभग एक जैसे ही हैं, लेकिन कुछ रुपये का अंतर ज़रूर है।
दिल्ली और मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹88,200 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹96,210 प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद और बेंगलुरु में भी कीमतें इसी रेंज में बनी हुई हैं।
इस समय सोने में निवेश को लेकर लोग काफी सतर्क हैं क्योंकि वैश्विक स्तर पर भी गोल्ड मार्केट में तेज़ी बनी हुई है। आर्थिक अस्थिरता, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती जैसी वजहों से निवेशक एक बार फिर से सुरक्षित विकल्प यानी सोने की ओर लौट रहे हैं।
Read This Too-Operation Keller: ऑपरेशन सिन्दूर के बाद “ऑपरेशन केलर” शोपियां के जंगलों में सेना का बड़ा एक्शन!
अगर आप शादी-ब्याह या किसी खास मौके के लिए ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस समय दाम ज़रूर थोड़ा ज़्यादा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर महंगाई और रुपये में गिरावट जारी रही, तो सोने की कीमतें ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं।
इसलिए, अगर आप निवेश या गहनों की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो मौजूदा रेट्स और बाज़ार की चाल को देखकर ही कोई फैसला लें। साथ ही, हमेशा BIS हॉलमार्क वाला शुद्ध सोना ही खरीदें और रसीद लेना न भूलें।
Read This Too-Pahalgam हमले से पहले आतंकियों को बेची गई थी सैटेलाइट इमेज! मैक्सार टेक्नोलॉजीज की पाकिस्तानी पार्टनर BSI पर बड़ा खुलासा!
1 thought on “देखिए आज का Gold Rate – अभी खरीदें या थोड़ा रुकें? जानकार भी चौंके”