Gold Rate Today: क्या आपका शहर भी बना सबसे महंगा? देखें ताज़ा सोने के रेट!
देशभर में सोने की कीमतों में फिर से बड़ा उछाल देखने को मिला है। 28 मई 2025 को जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 24 Carat gold अब ₹95,150 प्रति 10 ग्राम और 22 Carat gold ₹94,770 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने के भाव में तेज़ी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ता से लेकर निवेशकों तक सब हैरान हैं।
24 Carat gold Rate दिल्ली में सबसे ज्यादा ₹98,280 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में यह ₹98,130 है। बेंगलुरु में 24 Carat gold ₹98,180 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में भी यह दर ₹98,130 पर स्थिर है। वहीं, 22 Carat gold की बात करें तो दिल्ली में इसका भाव ₹90,100 प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में ₹90,000, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई में ₹89,950 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इन दरों में अंतर स्थानीय टैक्स, मांग और आयात शुल्क के कारण होता है। अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन ताजा दरों की जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
Read This Too-EPF Interest 2025: PF पर फिर से मिलेगा बंपर ब्याज – जानिए कब और कितना आएगा खाते में पैसा
सोने में अचानक आई इस तेज़ी के पीछे वैश्विक बाज़ार में जारी अनिश्चितता, डॉलर की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को मुख्य कारण बताया जा रहा है। आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार, सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी अभी कुछ समय तक बनी रह सकती है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपको जेब ढीली करने पर मजबूर कर सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि शादी-ब्याह के सीज़न और त्योहारी मांग की वजह से भी कीमतें ऊपर जा सकती हैं। इसलिए खरीदारी से पहले ताज़ा दरें ज़रूर जांच लें और सोने की शुद्धता को लेकर कोई समझौता न करें।
चेतावनी: अगर आप आज ही खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर के रेट जरूर देखें और मूल्य की पुष्टि करें। आने वाले दिनों में कीमतें और चौंका सकती हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में आज सोने का क्या रेट है या किस शहर में सबसे महंगा बिक रहा है सोना – तो यह पूरी जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें।