Apple का भारत में iPhone बनाना ट्रंप को नहीं पसंद, बोले– ‘भारत खुद का ख्याल रख सकता है’, जानिए क्या ये सच में हो सकता है? आखिर Apple ने भारत को ही क्यों चुना?

trump apple india

ट्रंप को नहीं मंजूर Apple का भारत में प्रोडक्शन, बोले– “भारत खुद संभाल सकता है”

नई दिल्ली/दोहा: अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple भारत में अपना प्रोडक्शन तेजी से बढ़ा रही है। लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे खुश नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वे नहीं चाहते कि Apple भारत में निर्माण करे।

ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब Apple भारत को चीन के विकल्प के रूप में तैयार कर रहा है। कंपनी भारत में न केवल प्रोडक्शन बढ़ा रही है, बल्कि अमेरिका में बिकने वाले iPhones की मैन्युफैक्चरिंग भी यहीं से करना चाहती है।

क्या बोले ट्रंप Apple के CEO टिम कुक से?

दोहा में एक बिजनेस इवेंट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने Apple CEO टिम कुक को लेकर कहा,
मैंने टिम से कहा– तुम अमेरिका में $500 अरब डॉलर ला रहे हो, लेकिन अब सुन रहा हूं कि तुम भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रहे हो। मैं नहीं चाहता कि तुम भारत में बनाओ। भारत खुद का ख्याल रख सकता है।

ट्रंप ने भारत को “हाई टैरिफ नेशन” बताया और कहा कि यहां सामान बेचना मुश्किल होता है। उनका इशारा भारत की टैरिफ नीतियों की ओर था, जो कुछ अमेरिकी कंपनियों को परेशान करती हैं।

Read This Too-देखिए आज का Gold Rate – अभी खरीदें या थोड़ा रुकें? जानकार भी चौंके

भारत में Apple का कितना बड़ा है कारोबार?

Apple इस समय भारत में तीन प्लांट्स चला रही है। दो तमिलनाडु में और एक कर्नाटक में हैं। फॉक्सकॉन और टाटा समूह Apple के निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। दो और नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स पर काम चल रहा है।

वित्त वर्ष 2023-24 में Apple ने भारत में करीब 22 अरब डॉलर मूल्य के iPhones असेंबल किए। यह पिछले साल के मुकाबले 60% ज्यादा है।

 वीडियो देखें: ट्रंप ने भारत और Apple पर क्या कहा-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BBC News India (@bbcnewsindia)

Source: BBC News

क्यों भारत है Apple के लिए अहम?

Apple चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने के बाद Apple ने भारत की ओर रुख किया है। भारत में मजदूरी सस्ती है। नीति स्थिरता मिल रही है। भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है।टिम कुक खुद कह चुके हैं कि आने वाले वर्षों में अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone “Made in India” होंगे।

Read This Too-क्या भारत के साथ है बलूचिस्तान? देखिए मीर यार बलोच का ऐलान – क्या बदलने वाला है भारत का नक्शा?

ट्रंप की नाराज़गी: व्यापार या राजनीति?

डोनाल्ड ट्रंप ने सिर्फ Apple ही नहीं, बल्कि भारत को भी निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि भारत ने अमेरिका से कहा है कि वह सभी अमेरिकी उत्पादों पर शून्य टैरिफ लगाएगा।भारत सरकार ने अभी इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं दी है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप का बयान चुनावी रणनीति भी हो सकती है, क्योंकि वह घरेलू कंपनियों को अमेरिका में ही निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Author

  • PTU News Desk

    We are a growing company in the education sector with 5 years of experience in teacher and student training. We specialise in skill-based workshops and also provide regular educational updates and resources to empower schools and learners.

Join WhatsApp

Join Now

Related News

भारत में फिर लौट आया कोरोना! क्या आप हैं तैयार? जानिए कैसे करें बचाव वरना हो सकता है पछतावा

23 May 2025

भारतीय सेना की रणनीति बतानी पड़ी पाकिस्तान को? जानिए वो चौंकाने वाला फैसला जो कभी सामने नहीं आया!

23 May 2025

क्या भारत के साथ है बलूचिस्तान? देखिए मीर यार बलोच का ऐलान – क्या बदलने वाला है भारत का नक्शा?

14 May 2025

देखिए कैसे भारत ने Turkey-Azerbaijan को दिए थे हज़ारों करोड़! अब Operation Sindoor के बाद Apple-Marble से लेकर Tourism तक हर चीज़ पर लगी रोक

14 May 2025

Operation Keller: ऑपरेशन सिन्दूर के बाद "ऑपरेशन केलर",शोपियां के जंगलों में सेना का बड़ा एक्शन!

13 May 2025

Leave a comment