महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट आज 1 बजे, डिजिलॉकर पर होगा रिजल्ट जारी – डायरेक्ट लिंक यहाँ देखें!
नई दिल्ली – महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज, 13 मई 2025 को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। छात्र अपने मार्कशीट डिजिलॉकर पोर्टल या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे देखें Maharashtra Board 10वीं रिजल्ट 2025?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — mahresult.nic.in या mahahsscboard.in
- “Maharashtra SSC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मां का पहला नाम (पंजीकरण के अनुसार) दर्ज करें।
- ‘View Result’ पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट लें।
Read This Too-CBSE 2025: रिजल्ट को लेकर बड़ा झटका! वायरल नोटिस निकला फर्जी, छात्रों के लिए जरूरी अलर्ट जारी
महत्वपूर्ण जानकारी:
- इस साल कुल 16,11,610 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 8,64,120 लड़के, 7,47,471 लड़कियां और 19 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल हैं।
- संभव है कि परिणाम 12वीं की तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाए।
- छात्र रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर और जन्मतिथि तैयार रखें।
रिजल्ट चेक करने के आधिकारिक पोर्टल:
रिजल्ट जारी होते ही सीधा लिंक और लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। सभी छात्रों को शुभकामनाएं!