देखिए पूरा ऐलान: जंग के हालात में अब सरकार बनेगी ‘फरिश्ता’, घायल नागरिकों का मुफ्त इलाज करेगी पंजाब सरकार
India Pakistan War : देश और सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लिया है।पाकिस्तान की तरफ से सीमावर्ती राज्यों (Border States) में हो रहे हमलों और सुरक्षा की गंभीर स्थिति और संभावित युद्ध के हालात को देखते हुए अब ‘फरिश्ते स्कीम’ को अपडेट किया गया है। इस योजना के तहत युद्ध, आतंकी हमलों या किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई में घायल होने वाले आम नागरिकों का इलाज अब सरकार खुद करवाएगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, “आतंकी हमलों के दौरान घायल होने वाले पीड़ितों का इलाज भी पंजाब सरकार द्वारा करवाया जाएगा,हमारे हर एक नागरिक की जान हमारे लिए अनमोल है। जो भी इस मुश्किल समय में जख्मी होता है, उसकी जिम्मेदारी सरकार लेगी।”
ਜੰਗ ਦੇ ਹਲਾਤਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖ ਦੇ ਹੋਏ ਅਸੀਂ ਫ਼ਰਿਸ਼ਤੇ ਸਕੀਮ ਨੂੰ ਅਪਡੇਟ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਜੰਗ ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਕਰਵਾਏਗੀ। ਸਾਡੇ ਹਰ ਇੱਕ ਨਾਗਰਿਕ ਦੀ ਜਾਨ ਸਾਡੇ ਲਈ ਬਹੁਤ ਕੀਮਤੀ ਹੈ।
—-
जंग की स्थिति को देखते हुए हमने “फरिश्ते स्कीम” को अपडेट किया है।… pic.twitter.com/PjGwXWJvqz— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 9, 2025
अब तक ‘फरिश्ते स्कीम’ केवल सड़क हादसों और इमरजेंसी मेडिकल जरूरतों तक सीमित थी। लेकिन अब इसे युद्ध और आतंकी हमलों जैसी राष्ट्रीय आपात स्थितियों में भी लागू किया जाएगा। जिसमें घायलों को नजदीकी निजी या सरकारी अस्पतालों में ले जाया जाएगा, और इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
पंजाब सरकार ने सभी जिलों के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है। इसके साथ ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि हर इमरजेंसी केस में तुरंत रिस्पॉन्स किया जाए।
Watch This Too-देखिए वायरल वीडियो: संसद में फूट-फूटकर रो पड़ा पाक नेता, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के बाद टूटी हिम्मत?
पंजाब की सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैं, और हाल ही में भारत पर हो रहे ड्रोन हमलों के बाद राज्य प्रशासन अतिरिक्त सतर्क है। अब यह स्कीम केवल एक योजना नहीं बल्कि संकट में आम नागरिकों के लिए सुरक्षा की ढाल बन चुकी है।
सरकार का ये कदम भावनात्मक रूप से लोगों से जुड़ता है और भरोसा दिलाता है कि जंग के साए में भी वे अकेले नहीं हैं।