केदारनाथ धाम में डीजे और डांस का हंगामा: तीर्थस्थल की गरिमा पर सवाल
नई दिल्ली – क्या केदारनाथ धाम जैसे पवित्र तीर्थस्थल पर डीजे, लाइट्स और भांगड़ा का माहौल शोभा देता है? यही सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। एक वायरल वीडियो ने देशभर में आस्था और मर्यादा को लेकर बहस छेड़ दी है।
वीडियो में कुछ युवा श्रद्धालु नहीं, बल्कि पर्यटक के रूप में नजर आ रहे हैं। वे केदारनाथ मंदिर के पीछे डीजे स्पीकर लगाकर तेज आवाज में पंजाबी गाने चला रहे हैं और उस पर जोर-जोर से नाचते दिखाई दे रहे हैं। मंदिर की पवित्रता के बीच इस तरह का व्यवहार कई लोगों की भावनाओं को आहत कर गया।
Watch Full Video Here-
केदारनाथ धाम में यह क्या हो रहा है?
केदारनाथ धाम तीर्थस्थल है या कोई डिस्को बार? डीजे बज रहा है, डीजे लाइट्स लगी हुई है और पर्यटक पंजाबी गानों पर भांगड़ा कर रहे हैं। धर्म को धंधा बनाने वालों ने यह क्या हाल बना दिया है हमारे चार धामों का? 😓#kedarnathdham pic.twitter.com/mCbQLqv6uW
— Himalayan Hindu (@himalayanhindu) May 5, 2025
यह वीडियो मंदिर के कपाट खुलने से ठीक एक दिन पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 298 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Read This Too-Mohini Ekadashi 2025: कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत के नियम, शुभ मुहूर्त और क्या करें क्या नहीं
पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच चल रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि केदारनाथ जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसे सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या धार्मिक स्थानों को पर्यटन केंद्र बनाकर उनकी गरिमा को भुला दिया गया है?